0
(0)



कटिहार। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मंगलवार को कटिहार प्रखंड अंतर्गत कटिहार पंचायत के छीटाबाड़ी-सोनैली रोड से पीएमजीएसवाई सड़क होते हुए सरबासा, नया टोला, लोहार टोला एवं दीग्घी टोला तक बनने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क योजना पर करीब 5 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।


कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह के प्रतिनिधि राधा रमण सिंह, पंचायत मुखिया मनोज हांसदा, भाजपा के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र यादव, धर्मनाथ तिवारी, भाजपा नेता अमित गुप्ता उर्फ बबलू, नन्नी तांती, भुवन मंडल, गणेश शाह, अनिल चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि उनके कार्यकाल में कटिहार विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का व्यापक जाल बिछाकर गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि अब नई सड़कों की अपेक्षा पुरानी एवं जर्जर हो चुकी सड़कों के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण की जरूरत अधिक महसूस की जा रही है।


उन्होंने कहा कि आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से इस सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य की शुरुआत की गई है। साथ ही आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों का भी जल्द कायाकल्प कराया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: