Tag Archives: katihar

KATIHAR : कटिहार गोलीकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा ||  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

24 घंटे के भीतर पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद कटिहार । कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित संदलपुर गांव में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में फैली दहशत कुछ हद तक कम हुई है। जानकारी के अनुसार 23 मई की रात करीब 11 बजे 21 वर्षीय युवक मो. तारिक को सिर में गोली मार दी गई थी। परिजनों ने बताया कि तारिक घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। कुछ देर बाद वह गंभीर रूप से घायल अवस्था […]

PURNIA : कटिहार में आंधी-बारिश का भारी तांडव, मिरचाईबाड़ी में सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया : शनिवार की देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने Katihar शहर में भारी तबाही मचा दी। रात करीब 9:45 बजे बदले मौसम ने शहर के कई मुख्य और रिहायशी इलाकों को प्रभावित किया। विशालकाय पेड़ और बिजली के पोल सड़कों पर गिर गए, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। मिरचाईबाड़ी चौक पर सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर तबाही का सबसे बड़ा असर मिरचाईबाड़ी चौक पर देखने को मिला, जहां तेज हवा के कारण एक भारी ट्रांसफार्मर बिजली के पोल समेत उखड़कर सीधे सड़क पर आ गिरा। इसके कारण कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। राहगीरों को जान जोखिम में डालकर वहां से […]

NAUGACHIA : भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों में खुशी, नवगछिया स्टेशन पर हुआ स्वागत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन शुरू होने से नवगछिया, बिहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्री, व्यवसायी एवं किसान काफी उत्साहित हैं। खासकर उन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका भागलपुर और मुंगेर की ओर रोजाना आना-जाना लगा रहता है। रेल मंत्रालय द्वारा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को पहले दिन ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। भागलपुर से कटिहार जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03407 करीब एक घंटा 50 मिनट विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। वहीं कटिहार से भागलपुर आने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03408 लगभग एक घंटा विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। ट्रेन के नवगछिया स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मुकेश राणा ने ट्रेन के […]

BHAGALPUR : भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों में खुशी, नवगछिया स्टेशन पर हुआ स्वागत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन शुरू होने से नवगछिया, बिहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्री, व्यवसायी एवं किसान काफी उत्साहित हैं। खासकर उन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका भागलपुर और मुंगेर की ओर रोजाना आना-जाना लगा रहता है। रेल मंत्रालय द्वारा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को पहले दिन ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। भागलपुर से कटिहार जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03407 करीब एक घंटा 50 मिनट विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। वहीं कटिहार से भागलपुर आने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03408 लगभग एक घंटा विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। ट्रेन के नवगछिया स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मुकेश राणा ने ट्रेन के […]

KATIHAR : कटिहार में ओवरलोडिंग पर सख्ती, किसानों पर भारी जुर्माना || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कुर्सेला रेक पॉइंट पर 54 हजार तक का चालान, मक्का व्यापार प्रभावित कटिहार के कुर्सेला रेक पॉइंट पर मक्का लेकर पहुंच रहे किसानों और व्यापारियों को डीटीओ की ओवरलोडिंग जांच कार्रवाई से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि भारी जुर्माने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है, जबकि व्यापारियों को समय पर माल नहीं मिलने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। पूर्णिया के किसान मनीष कुमार ने बताया कि कुर्सेला सीमा में प्रवेश करते ही डीटीओ की टीम ने उनका ट्रैक्टर रोककर धर्म कांटे पर तौल कराया। इसके बाद ओवरलोडिंग और अन्य कारणों का हवाला देते हुए 54 हजार रुपये का चालान काट दिया गया। किसान का कहना है कि इतना जुर्माना […]

Noimg

KATIHAR : कटिहार में 5.38 करोड़ की सड़क योजना का शिलान्यास || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मंगलवार को कटिहार प्रखंड अंतर्गत कटिहार पंचायत के छीटाबाड़ी-सोनैली रोड से पीएमजीएसवाई सड़क होते हुए सरबासा, नया टोला, लोहार टोला एवं दीग्घी टोला तक बनने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क योजना पर करीब 5 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह के प्रतिनिधि राधा रमण सिंह, पंचायत मुखिया मनोज हांसदा, भाजपा के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र यादव, धर्मनाथ तिवारी, भाजपा नेता अमित गुप्ता उर्फ बबलू, नन्नी तांती, भुवन मंडल, गणेश शाह, अनिल चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर तारकिशोर प्रसाद […]

KATIHAR : कटिहार में एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक टक्कर में पांच घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार  : कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। फुलडोवी मोड़ के समीप कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवघर से अररिया जा रही एक कार में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। कोढ़ा थाना से लगभग 100 मीटर दूर प्रखंड मुख्यालय के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक […]

KATIHAR : कुरसेला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगम स्थल से युवक गिरफ्तार, 16.5 लीटर विदेशी शराब बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार। कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कटरिया त्रिमोहिनी स्थित गंगा-कोसी नदी के संगम क्षेत्र में की गई, जहां से आरोपी के पास से 16.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान भागलपुर जिले के तीनटैंगा निवासी अभिषेक कुमार (पिता- राजू मंडल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, त्रिमोहिनी संगम क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी शुरू की। इस दौरान अभिषेक कुमार संदिग्ध अवस्था में पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास […]

Noimg

KATIHAR : कटिहार में एडीजी का औचक निरीक्षण, कुरसेला थाना में तकनीकी सुधार की बताई जरूरत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार के कुरसेला थाना का रविवार को बिहार सीआईडी के अपर पुलिस महानिदेशक पारसनाथ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी और डीएसपी रंजन कुमार भी मौजूद रहे। एडीजी के थाना पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पूरे थाना परिसर का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों और दस्तावेजों की गहन जांच की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कंप्यूटर कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल पूछे और उनकी तकनीकी दक्षता का आकलन किया। साथ ही मालखाना का निरीक्षण करते हुए वहां रखे जब्त वाहनों और अन्य सामान की स्थिति की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में एडीजी पारसनाथ ने बताया कि वे इन दिनों अलग-अलग जिलों के थानों का […]

Noimg

KATIHAR : ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के संकल्प के साथ भाजपा का प्रशिक्षण शिविर संपन्न, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद हुए शामिल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत कटिहार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई। कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का संदेश प्रशिक्षण शिविर में कटिहार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटिहार ग्रामीण, हसनगंज एवं कटिहार पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं रणनीतिक रूप से तैयार करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की […]