May 12, 2026
KATIHAR : कटिहार में 5.38 करोड़ की सड़क योजना का शिलान्यास || GS NEWS
UncategorizedDESK 111कटिहार। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मंगलवार को कटिहार प्रखंड अंतर्गत कटिहार पंचायत के छीटाबाड़ी-सोनैली रोड से पीएमजीएसवाई सड़क होते हुए सरबासा, नया टोला, लोहार टोला एवं दीग्घी टोला तक बनने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क योजना पर करीब 5 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह के प्रतिनिधि राधा रमण सिंह, पंचायत मुखिया मनोज हांसदा, भाजपा के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र यादव, धर्मनाथ तिवारी, भाजपा नेता अमित गुप्ता उर्फ बबलू, नन्नी तांती, भुवन मंडल, गणेश शाह, अनिल चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर तारकिशोर प्रसाद […]