0
(0)

कटिहार में जनसुराज का संगठन विस्तार, प्रणव कुमार सिंह दोबारा बने जिला मुख्य प्रवक्ता

कटिहार। जनसुराज ने संगठन विस्तार अभियान के तहत कटिहार जिले में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


पार्टी ने प्रणव कुमार सिंह को पुनः जिला मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं राजेंद्र वर्मा को जिला अध्यक्ष, नसीम अख्तर को जिला महासचिव, मिथुन सिंह को युवा अध्यक्ष, सीमा पूर्वे को जिला महिला अध्यक्ष और मुरलीधर मिश्रा को किसान जिला अध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा संजय चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, बबलू सोरेन को अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष, प्रद्युम्न ओझा को बुद्धिजीवी जिला अध्यक्ष तथा ललन सुल्तानिया को व्यवसायिक जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। क्षेत्रीय कमेटी में सत्यनारायण शर्मा, डॉ. गाजी शरीक और हर्ष अग्रवाल को संगठन विस्तार का दायित्व सौंपा गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने राज्य सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अनुचित तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा ने कहा कि जनसुराज का लक्ष्य संगठन को हर वार्ड तक मजबूत करना और बिहार में धर्मनिरपेक्ष शासन व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने बिहार से हो रहे पलायन को रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को पार्टी की प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महासचिव चंदन झा, शरीब खान, राकेश मालाकार सहित बड़ी संख्या में जनसुराज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: