Noimg

छोटू यादव गिरोह के कुख्यात सदस्य राहुल यादव नागालैंड से गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छोटू यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य और नवगछिया जिले के 50 हजार रुपए के ईनामी कुख्यात अपराधी राहुल यादव को नागालैंड के दिमापुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 15 जनवरी 2026 को ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में दो अज्ञात अपराधियों द्वारा दुकानदारों से रंगदारी की मांग की गई थी। इसके बाद ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 03/26 के तहत धारा 308(2)/308(3)/308(4)/308(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एसआईटी का गठन किया, जिसमें नवगछिया, गोपालपुर, […]

राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम में नवगछिया की मनीषा का चयन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : 28 जनवरी से 01 फरवरी तक तमिलनाडु के इरोड में आयोजित होने वाली 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार जूनियर (बालक व बालिका) टीम में नवगछिया की खिलाड़ी मनीषा कुमारी का चयन हुआ है। राज्य प्रवक्ता एवं नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ने बताया कि चयन पिछले दिनों मोतिहारी में आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। नवगछिया सिमरा की निवासी मनीषा कुमारी, जो अरुण कुमार पोद्दार और नूतन देवी की पुत्री हैं, ने राज्य टीम में अपनी जगह बनाई। राज्य टीम में चयनित होने पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक एवं बिहपुर विधायक इं शैलेंद्र, गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, […]

Noimg

नवगछिया अस्पताल में इमरजेंसी में मरीज तड़पता रहा, चिकित्सक ड्यूटी से नदारद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इमरजेंसी सेवा की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जहर सेवन किए एक मरीज को लेकर परिजन इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भटकते रहे, जबकि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अस्पताल परिसर से बाहर चौराहे पर चाय पीते पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरजेंसी में मरीज दर्द से कराह रहा था और परिजन चिकित्सक की तलाश करते रहे, लेकिन काफी देर तक डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पिंकेश मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि संबंधित चिकित्सक बिना अनुमति ड्यूटी छोड़कर बाहर गए थे। उपाधीक्षक द्वारा फोन किए जाने पर चिकित्सक अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों के बीच तीखी बहस भी […]

Noimg

भागलपुर में दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात कांझिया गांव के सरकारी स्कूल के समीप हुई। मृतक की पहचान युवराज उर्फ शिवराज के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम सुमित है, जो मृतक का दोस्त और दोनों 12वीं कक्षा में साथ पढ़ते थे। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ। इसके बाद सुमित अपने घर गया और वहां से चाकू लाकर वापस आया। मौके पर पहुंचकर उसने शिवराज के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से मात्र 20 मीटर की दूरी पर मृतक के पिता उमेश बैठे हुए […]

Noimg

अकबरनगर थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार, आम लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने अकबरनगर थाना परिसर में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया। इस जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिन्हें वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपराधिक मामलों सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मामलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने आम जनता से संवाद […]

Noimg

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डे का किया हवाई सर्वेक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डे को लेकर बिहार सरकार की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में बिहार सरकार के गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से कृष्णानंद स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को भी अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठाया। इसके बाद मसदी, कमरगंज और गनगनिया क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डे के स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया गया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया गया। हवाई सर्वेक्षण के बाद कृष्णानंद स्टेडियम लौटने पर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू सहित […]

Noimg

कोर्ट के मुंशी पर पत्नी को एसिड पिलाने की कोशिश का गंभीर आरोप, बेटी ने पिता सहित परिजनों पर लगाया इल्जाम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोर्ट में मुंशी के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति पर अपनी ही पत्नी को एसिड पिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। यह मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के तहबलपुर का बताया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना का आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि आरोपी की 10 वर्षीय बेटी ने ही अपने पिता, चाचा और दादा पर लगाया है। पीड़िता महिला की पहचान रुखसाना खातून के रूप में हुई है। पीड़िता की मां खूरसीदा ने बताया कि रुखसाना की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व मोहम्मद जलाल से हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा […]

Noimg

गणतंत्र दिवस को लेकर भागलपुर में तैयारियां तेज, सैंडिस कंपाउंड में परेड की फाइनल रिहर्सल संपन्न || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर :26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भागलपुर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में शुक्रवार को परेड की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान परेड के प्रत्येक पहलू को बारीकी से परखा गया। फाइनल रिहर्सल में बिहार बटालियन की विभिन्न कंपनियों के जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट एंड गाइड की टीम ने भाग लिया। परेड के दौरान अनुशासन, तालमेल और समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। जवानों और कैडेट्स ने एकसाथ कदमताल करते हुए अभ्यास किया, जिससे मैदान में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, अतिथियों के आगमन और स्वागत से […]

Noimg

भागलपुर में हथियार के बल पर युवक से लूट, बाइक सवार बदमाश आईफोन व सोने की चेन लेकर फरार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू देवी विद्यालय के समीप बाल्टी कारखाना रोड का है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक की पहचान सत्यानंद कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सत्यानंद कुमार पटना से ट्रेन द्वारा भागलपुर पहुंचे थे। स्टेशन से पैदल अपने घर जाने के दौरान जैसे ही वे बाल्टी कारखाना रोड की एक गली में पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पहले युवक के साथ गाली-गलौज की, फिर मारपीट करते हुए हथियार दिखाकर दहशत में ले लिया। […]

Noimg

भागलपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मंगलवार को श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता की उपस्थिति में किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने की। समारोह में जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर विधायक दुलालचंद गोस्वामी, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह, बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार तथा भागलपुर के सांसद अजय मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने […]