Noimg

नवगछिया में प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 का भव्य आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया के प्रांगण में रविवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया से जुड़े लगभग सभी विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 तक के हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण एवं उर्दू विषय के शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों द्वारा बहुत कम लागत में तैयार किए गए आकर्षक और उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) को व्याख्या के साथ प्रदर्शित किया गया। इन टीएलएम के माध्यम से बच्चों को सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से विषयवस्तु समझाने की विधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों ने सराहा। निपुण टीएलएम मेला का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किया गया। निर्णायक मंडल में […]

Noimg

पारिवारिक कलह के बीच 21 वर्षीय युवक की मौत,पोखर किनारे मिला शव || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया रेल जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रैक पॉइंट के पास पोल संख्या 56 के समीप रविवार सुबह करीब छह बजे एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया वार्ड संख्या 19 निवासी सुबोध सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद रेल जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता सुबोध सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उन्होंने बेरोजगार बेटे अमित को […]

Noimg

गांव में घुसकर दो दर्जन से अधिक लोगों से मारपीट || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसीरा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के गांव में घुसकर उत्पात मचाया और दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ मारपीट की। घटना में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। इस दौरान हरिजन टोला में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित पक्ष की ओर से कजरैली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के […]

Noimg

पीथना गांव में पुआल की टाल में भीषण आग || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पीथना गांव में शनिवार देर रात पुआल की टाल में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना पीथना गांव निवासी मो. शमीम के खेत में रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुआल में आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। आग लगते ही देखते-देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में रखी तीन बड़ी पुआल की टालें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पुआल सूखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली […]

Noimg

सबौर में सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से जिम संचालक की मौत || GS NEWS

सबौरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिम संचालक विष्णु झा की मौत हो गई। मृतक विष्णु झा सबौर ब्राह्मण टोला के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, विष्णु झा अपने घर सबौर से किसी काम के लिए चांदपुर जा रहे थे। इसी दौरान गलोकल हॉस्पिटल के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विष्णु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और सिर में गहरी चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विष्णु को इलाज के लिए तुरंत मायागंज अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर […]

Noimg

जज की पत्नी को गोली मारने का आरोप, दहेज और तलाक विवाद में हुआ खूनी हमला || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : समस्तीपुर सिविल कोर्ट में पदस्थापित न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार शाह की पत्नी वंदना कुमारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वंदना कुमारी ने अपने भैसुर समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। यह घटना गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी ग्राम के समीप हुई। पीड़िता वंदना कुमारी ने बताया कि उनका मायका कहलगांव में है और वर्ष 2019 में उनकी शादी गोड्डा जिले के हनवारा निवासी संतोष कुमार शाह से हुई थी। उस समय उनके पति भागलपुर में कोचिंग चलाते थे। इसी दौरान उनके पति का एक युवती से अवैध संबंध हो गया। बाद में […]

Noimg

नाथनगर के पुरानी सराय में दर्दनाक रेल हादसा, 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर–जमालपुर रेलखंड पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय गांव के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पुरानी सराय निवासी घोलटी मंडल के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, मनीष कुमार सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे […]

Noimg

मौनी अमावस्या पर सुल्तानगंज में करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

विधायक ललित नारायण मंडल ने काटा फीता भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने करोड़ों रुपये की लागत से बनी विभिन्न विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान नगर उपसभापति नीलम देवी भी उनके साथ मौजूद रहीं। विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और नगर उपसभापति नीलम देवी ने सुल्तानगंज स्थित कृष्णानंद स्टेडियम में मंच, चारदीवारी एवं स्टेड लाइट का फीता काटकर और नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही नारायणपुर गांव में छठ घाट, पीसीसी सड़क तथा नाला निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। मीडिया से बातचीत में विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने बताया कि कृष्णानंद स्टेडियम में मंच, चारदीवारी और […]

Noimg

सबौर में गंगोता समाज फुटबॉल महाकुंभ 2026 का भव्य समापन, बंशीपुर बनी चैंपियन || GS NEWS

सबौरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत ममलखा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गंगोता समाज फुटबॉल महाकुंभ 2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें पूरे टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच बंशीपुर और ममलखा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बंशीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ममलखा को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद […]

Noimg

भागलपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को मारी गोली, हालत नाजुक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार अपराधियों ने मुरारी यादव पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मुरारी यादव को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने मुरारी यादव पर तीन राउंड फायरिंग की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे भूमि विवाद को कारण माना जा रहा है। मुरारी यादव बायपास थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और […]