Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने रागी और ज्वार से बने नूडल्स को न्यूट्री टिफिन बॉक्स के रूप में किया लॉन्च || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में मिलेट्स यानी पोषण युक्त अन्न के उत्पादन पर जोर देने के बाद, बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर, भागलपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने रागी और ज्वार से बने नूडल्स को न्यूट्री टिफिन बॉक्स के रूप में लॉन्च किया है। बीएयू के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने बताया कि इस उत्पाद को बाज़ार तक पहुँचाने के लिए सरकार से सहयोग की अपील की जाएगी, ताकि बिहार की जीविका दीदियों के माध्यम से इसका व्यापक प्रसार हो सके। इसके साथ ही, स्कूलों में मिड-डे मील में भी ज्वार और रागी से बने नूडल्स जैसे न्यूट्री टिफिन बॉक्स का इस्तेमाल किया जा सके। उच्च पोषण और फाइबर की प्रचुरता के कारण यह बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों […]

Noimg

भागलपुर में फूड डिलीवरी बॉय ने मानसिक तनाव में आकर किया जीवन लीला समाप्त || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में एक फूड डिलीवरी बॉय ने अपने घर में जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान गोड्डी बदरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय ज्ञान कुमार, पुत्र दिनेश सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कजरैली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक ज्ञान कुमार ने एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपने मानसिक तनाव के कारण ऐसा कर रहा है और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। नोट में उसने अपने बड़े भाई पवन कुमार से पिता और तीनों भतीजों का ख्याल रखने का आग्रह भी किया। पुलिस ने शव […]

Noimg

मौनी अमावस्या पर मिथिलांचल के हजारों कांवड़िया पहुंचे अजगैबीनाथ धाम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाकर जीवन में सुख-शांति की कामना भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में मौनी अमावस्या के अवसर पर मिथिलांचल के हजारों कांवड़िया पहुंचे। श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर मंदिर स्थित बाबा भोलेनाथ और मईया पार्वती को चढ़ाया तथा जीवन में सुख और शांति की कामना की। मौनी अमावस्या रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर मिथिलांचल के कांवड़िया अपनी पारंपरिक आस्था और रीति-रिवाज के अनुसार अजगैबीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने फल और प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और शिवरात्रि में शुभ लगन की परंपरा के अनुसार अपने-अपने शिवालय में बाबा भोलेनाथ और मईया पार्वती की धूमधाम से विवाह होने की कामना की। मौनी अमावस्या के दिन कांवड़िया मौन धारण करते हैं और अजगैबीनाथ […]

Noimg

सम्मान-जीवन आसान’ को लेकर डीएम एसएसपी की अध्यक्षता में हुआ प्रेस सम्मेलन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शनिवार को बिहार सरकार के सात निश्चय- 3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय- 3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (ईजी ऑफ लिविंग) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उसके जीवन को और आसान बनाना है। ऐसा देखा गया है कि आम लोग जब अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचते हैं तो अधिकारी उपस्थित नहीं रहते हैं, जिसके कारण उन्हें असुविधा होती […]

Noimg

सुलतानगंज में अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलगामा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मृत्युंजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, 14 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 2260 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि मृत्युंजय यादव अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सुलतानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार, मादक पदार्थ और […]

Noimg

मैसूर में 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट में नवगछिया के पकरा का पंकज सिंह गिरफ्तार, छत पर स्कॉर्पियो मॉडल बनाने से पहले ही चर्चा में आ चुका था पंकज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनासुर में 28 दिसंबर को हुई करीब 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी पंकज सिंह और दरभंगा निवासी छोटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों ने ज्वेलरी शोरूम से लगभग आठ किलो 34 ग्राम सोना और हीरे के गहने लूटे थे। जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर रविवार को दोपहर 2:04 बजे से 2:09 बजे के बीच हुनासुर शहर स्थित स्काई गोल्ड शॉप में लुटेरे घुसे। हथियार के बल पर उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और महज पांच मिनट में करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य के सोने व […]

ढोलबज्जा दियारा में अज्ञात के द्वारा आग लगने से बासा जलकर राख, लाखों का नुकसान || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया। ढोलबज्जा दियारा के वार्ड नंबर 13 स्थित बासा में अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी, जिससे पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना के लालगंज निवासी प्रदीप शर्मा, गोनी शर्मा, गोपाल शर्मा, इंदु शर्मा और दिलीप शर्मा का बासा पूरी तरह जलकर राख हो गया। महेंद्र शर्मा ने बताया कि रात के लगभग 11 बजे अज्ञात व्यक्ति ने बासा में आग लगा दी। आग की चपेट में बासा में रखा पशु चारा, मसीन, पंपिंग सेट, पाइप, फर्नीचर, ड्रम और उर्वरक जलकर खाक हो गया। गोनी शर्मा ने बताया कि आग लगाने वाले रात का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस घटना में बासा मालिकों को लगभग पांच लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग और परिवार के […]

Noimg

मानव कल्याण कार्यों के लिए साईंनाथ सेवा समिति ने किया सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। हेलमेट मैन के नाम से मशहूर बिहार पुलिस सेवा में तैनात धनंजय कुमार पासवान को उनके सराहनीय सामाजिक एवं मानव कल्याण कार्यों के लिए श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति की ओर से सम्मानित किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने शुक्रवार को साईंनगर, सहौरा में उन्हें “श्री साईं जीवन ज्योति” पत्रिका भेंट की और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा, जन-जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में धनंजय पासवान द्वारा किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर शुभम यादव ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नव निर्मित श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार के निर्माण, प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण कार्य में अधिक से अधिक लोग सहयोग करें, ताकि […]

लायन्स क्लब नवगछिया टाउन की पहल, 40 कंबल और जरूरत की वस्तुएं गरीबों व बच्चों में वितरित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। शुक्रवार को लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से भगवती स्थान, बिसाई टोला, राजेन्द्र कॉलोनी, नवगछिया में माता स्वर्गीय शारदा देवी और पिता स्वर्गीय सीताराम अग्रवाल की स्मृति में सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र लायन कमलेश कुमार अग्रवाल एवं लायन्स क्लब के साथियों ने 40 कंबल, मोजा, सलवार-सूट और बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राम शरण कुमार थे। सम्मानित अतिथि के रूप में एलआइसी डीओ रामोतार और संयोजक सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश पासवान तथा मशुदन पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की और संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने किया। इस सेवा कार्य में लायन पवन कुमार सर्राफ, […]

छात्रा ने बाथरूम में रखा एसीड पिया, गंभीर रूप से जख्मी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जब उसने बाथरूम में रखा एसीड पी लिया। यह घटना उस समय सामने आई जब परिजनों ने छात्रा की अचानक बिगड़ती हालत देखी। परिजनों ने छात्रा को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। छात्रा के माता-पिता अन्य राज्य में रहते हैं, इसलिए वह अपने दादा-दादी के साथ रहती है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है और आवश्यक इलाज एवं निगरानी जारी है। पुलिस और परिवार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट की जा सके।