



नवगछिया जिला के खरीक थाना क्षेत्र के चकमैदा एनएच-31 पर बीए पार्ट की परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है। घायल छात्रों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा निवासी वकील मंडल के पुत्र अंकित कुमार, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी गुलशन कुमार पिता शंभु मंडल और रवि कुमार पिता अवधेश मंडल शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र जेपी कॉलेज, नारायणपुर से बीए पार्ट टू की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महदतपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों छात्रों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।














