



नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र में छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी परबत्ता थाना के खगड़ा निवासी गुलशन कुमार सिंह है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया कि साहू परबत्ता स्थित अपने घर के पास टहलने के दौरान ग्रामीण गुलशन कुमार सिंह ने उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की। जब वादिनी ने इसका विरोध किया, तो गुलशन कुमार सिंह और उनके अन्य दो भाईयों ने वादिनी की मां के साथ गाली-गलौज की।
इस संबंध में परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त गुलशन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।















