



नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधि-विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 मई 2025 को वादी सुरेंद्र साह ने लिखित आवेदन देकर बताया कि पड़ोस में आयोजित शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर 2-3 अपराधकर्मियों ने उनके घर में घुसकर उनके पुत्र के साथ मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया। इस मामले में परबत्ता थाना में कांड संख्या 76/25 दिनांक 10.05.25 के तहत धारा 126 (2)/115 (2)/117(2)/109/329(4)/303(2)/352/351 (2) (3) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

कांड अनुसंधान के दौरान पहले ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और अन्य वांछित अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को कांड में संलिप्त प्राथमिक अभियुक्त प्रिंस कुमार, पिता सिकंदर साह, निवासी जमुनियां थाना परबत्ता जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही इस मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरूद्ध किया गया। अग्रतर कार्रवाई अभी जारी है।
















