



नवगछिया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस ने अपहृता को बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 14.11.25 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि दिनांक 28.10.25 को उनकी नाबालिग पुत्री छठ पूजा का मेला देखने गई थी, जो लौटकर घर वापस नहीं आई। इस पर परबत्ता थाना ने कांड संख्या 174/25 दिनांक 14.11.25 के तहत धारा 126 (2)/115(2)/96/352/351(2)(3)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।

कानूनी और तकनीकी अनुसंधान के क्रम में , दिनांक 04.12.25 को पुलिस ने तेतरी चौक से अपहृता नाबालिग को बरामद किया और अपहरणकर्ता को विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरूद्ध किया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।

साथ ही माननीय न्यायालय ए.सी.जे.एम.-2, भागलपुर के जी.आर. नं. 3077/06 के इश्तिहार के तहत वारंटी जंगली यादव, पुत्र राम प्रसाद यादव, निवासी जगतपुर, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए छापेमारी और अनुसंधान जारी है।
















