5
(1)

भागलपुर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

भागलपुर। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सहरसा जिले के पतरघट अंचल कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी राकेश कुमार और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि परिवादी कैलाश यादव को अपनी बहन द्रोपदी देवी की 61.98 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज करवाना था। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया और पतरघट के अंचलाधिकारी राकेश कुमार से संपर्क किया। अंचलाधिकारी ने दाखिल-खारिज के एवज में 20,000 रुपये की मांग की और उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार से संपर्क करने को कहा।

जब परिवादी ने राहुल कुमार से संपर्क किया तो उसने स्पष्ट रूप से पैसे लाने को कहा और भरोसा दिलाया कि पैसा मिलते ही काम हो जाएगा। इसके बाद परिवादी कैलाश यादव ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की जांच सहायक अवर निरीक्षक मणिकांत सिंह द्वारा की गई। शिकायत सही पाए जाने पर धावा दल का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पतरघट अंचल कार्यालय से मुंगेर निवासी सीओ राकेश कुमार और मधेपुरा निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि दोनों के खिलाफ निगरानी अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: