5
(1)

भागलपुर – बिहार पिकलबॉल संघ के तत्वावधान में बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना नगर, पटना में आयोजित 10वीं बिहार राज्यस्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा।

प्रतियोगिता के अवसर पर केमिस्ट बॉक्स के निदेशक चंदन रुंगटा और हुआ हेवेन के निदेशक सुमित अग्रवाल ने खिलाड़ियों को एलेन इंस्टीट्यूट द्वारा प्रदान की गई टी-शर्ट वितरित की।

महिला एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पटना की भूमि गुप्ता ने खगड़िया की आर्ची कुमारी को 15-10, 15-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पटना की निकिता सिन्हा ने सीतामढ़ी की लक्ष्मी कुमारी को 15-8, 15-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-14 बालक एकल वर्ग में जहानाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में जहानाबाद के अंकित ने अपने ही जिले के हर्ष को 15-7, 15-5 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, युगल मुकाबले में अंकित और आदित्य की जोड़ी ने जहानाबाद के ही प्रिंस और आकाश को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

अंडर-14 बालिका एकल फाइनल में पटना की राखी ने रानी को 15-12, 15-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा युगल मुकाबले में भी पटना की राखी और रानी की जोड़ी ने जहानाबाद की रोशनी और ज्योति को 15-6, 15-9 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अंडर-18 पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबलों में पटना के कार्तिकेय अगासी ने रोहतास के राजीव को 15-7, 15-9 से हराया, जबकि रोहतास के पीयूष ने पटना के रौनक को 15-9, 15-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

ओपन एकल मुकाबलों में रोहतास के खिलाड़ी और भारत के नंबर 8 रैंकिंग वाले खिलाड़ी ने पटना के पंकज को 11-0, 11-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, रोहतास के राजीव कुमार ने पटना के रोहित सूरी को 11-9, 11-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता की जानकारी बिहार पिकलबॉल संघ के राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: