5
(1)

प्राप्त की 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

भागलपुर । मंगलवार को पटना के ज्ञान भवन, गांधी मैदान में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य खेल सम्मान समारोह में नवगछिया की अभिलाषा कुमारी को सम्मानित किया गया। नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ की महिला खिलाड़ी अभिलाषा कुमारी, जो महदतपुर गांव की निवासी और केदार सिंह-अंजली कुमारी की पुत्री हैं, उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रोत्साहन राशि 50 हजार रुपये प्रदान की गई।

अभिलाषा कुमारी ने 26 से 29 दिसंबर 2024 तक रायगढ़, महाराष्ट्र में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर बिहार राज्य टीम के लिए गौरव बढ़ाया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल बिहार राज्य बल्कि नवगछिया पुलिस जिले का भी नाम रोशन हुआ।

इस अवसर पर राज्य प्रवक्ता और जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। समारोह में राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी सूरज कुमार भी मौजूद थे और उन्होंने अभिलाषा कुमारी के प्रदर्शन की सराहना की।

अभिलाषा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खेलों के प्रति उत्साह और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: