



भागलपुर । बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को देखते हुए 6 नवंबर 2025 और 11 नवंबर 2025 को सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय दो चरणों में होने वाले मतदान के मद्देनजर लिया गया है।

भागलपुर जिले के सभी सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से संध्या 6 बजे तक मतदान निर्धारित है। इस दिन जिले में सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश लागू रहेगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया में भाग लें।

















