



भागलपुर: जिला युवा कांग्रेस की ओर से सोमवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें 19 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेला की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक युवाओं को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए 9868113198 पर मिस कॉल देने के बाद उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह मेला बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है और कांग्रेस पार्टी इसमें अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है।

प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, कांग्रेस नेता मुजफ्फर अहमद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने युवाओं से अपील की कि वे इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं और समय रहते पंजीकरण करवाएं।












