0
(0)

भागलपुर:
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा सेवन से वंचित लोगों को दवा खिलाने के लिए भागलपुर जिले में 5 से 13 मार्च तक मॉप-अप राउंड चलाया जा रहा है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया की दवा खिला रही हैं।

यह जानकारी शुक्रवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ. दीनानाथ ने दी। उन्होंने बताया कि विगत 10 से 28 फरवरी तक भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए राउंड) चलाया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर तथा बाद में स्कूलों व अन्य स्थानों पर बूथ लगाकर लोगों को प्रत्यक्ष रूप से फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले में लगभग 90 प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया की दवा का सेवन कराया गया। शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जिन्होंने किसी कारणवश दवा का सेवन नहीं किया या दवा खाने से इंकार कर दिया था। ऐसे सभी लोगों को दवा खिलाने के उद्देश्य से 5 से 13 मार्च तक मॉप-अप राउंड चलाया जा रहा है।

जिला वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी (वीडीसीओ) आरती कुमारी ने बताया कि जिले में 10 से 28 फरवरी 2026 के दौरान फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए कुल 32,25,216 लोगों का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें से लगभग 90 प्रतिशत यानी 29,02,694 लोगों को एलबेंडाजोल और डीईसी टैबलेट का सेवन कराया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि जो लोग किसी भी कारण से अब तक फाइलेरिया की दवा का सेवन नहीं कर पाए हैं, वे मॉप-अप राउंड के दौरान अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर दवा अवश्य लें, ताकि भविष्य में फाइलेरिया जैसी गंभीर और जीवनभर के लिए दिव्यांग बना देने वाली बीमारी से बचाव हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: