5
(1)

नवगछिया : गुड़गांव (हरियाणा)। पिकल बे द्वारा आयोजित “द मिंडा क्लब” में संपन्न पिकल बे ओपन ऑल इंडिया पिकलबॉल प्रतियोगिता में बिहार के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूष युगल मुकाबले में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बिहार के पुनीत रंजन, चंदन, प्रमोद और हिमांशु ने अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता से यह सम्मान प्राप्त किया।

ओपन मुकाबले में चंदन और पुनीत की जोड़ी ने मेज़बान हरियाणा के एशले अरोरा और कर्णवीर सिंह की जोड़ी को 11/09, 11/05 से पराजित किया। वहीं, मिश्रित आयु वर्ग के युगल मुकाबले में बिहार के प्रमोद और हिमांशु की जोड़ी ने दिल्ली के धीरज मूत्रेजा और नामित गर्ग को 11/06, 11/08 से हराकर कांस्य पदक जीता।

इस सफलता पर बिहार के खिलाड़ियों को बधाई देने वालों में लखीसराय के एसपी अजय कुमार, बिहार पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर, सचिव रंजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, बाटा मज़दूर संगठन के अध्यक्ष रंजीत कुमार, बीएन पिकलबॉल एकेडमी के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, अधिवक्ता रामरंजन सिंह, इंडियन ऑयल के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार अमर और पटना ग्रामीण के कार्यपालक अभियंता राकेश गामी शामिल हैं।

यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: