5
(1)

भागलपुर । मद्यनिषेध निरीक्षक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में जीरोमाइल की ओर जाने वाली सड़क पर बरारी बैरियर के पास वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बीआर 33 एफ 6634 नंबर की एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोका गया। वाहन चालक की हरकत संदिग्ध लगने पर गहन तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में पिकअप के अंदर बने तहखाने से कुल 233.280 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर ही जब्ती सूची तैयार कर चालक को गिरफ्तार किया गया और वाहन सहित पूरी खेप को मद्यनिषेध थाना, सदर लाया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां भेजी जा रही थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: