



पिकअप चालक गिरफ्तार
नवगछिया । मद्ध निषेध सहायक अवर निरीक्षक देवानंद मांझी के द्वारा शुक्रवार को इस्माइलपुर थाना अंतर्गत जहान्वी चौक के समीप विक्रमशिला पुल की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस क्रम में पाया गया कि एक महिंद्रा पिकअप जिसका निबंधन संख्या अस्पष्ट था। पिकअप पर बैठा चालक पुलिस कर्मियों को देखकर घबरा गया। घटनास्थल पर वाहन की तलाशी लेने पर हरी मिर्ची की पेटी के अंदर छुपा कर रखा अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई। कुल 950.40 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। घटनास्थल पर बरामद शराब, वाहन एवं गिरफ्तार एक अभियुक्त को जब्ती सूची एवं गिरफ्तारी प्रपत्र बनाकर वापस मद्यनिषेध थाना नवगछिया लाया गया।















