5
(1)

भागलपुर के पीरपैंती रेफरल अस्पताल परिसर में गुरुवार को वन विभाग की ओर से सेवा पर्व अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अस्पताल परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। पौधे अस्पताल तक ट्रैक्टर से लाए गए, जिन्हें विभागीय कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर लगाया।

कार्यक्रम को “एक पेड़ मां के नाम” पहल से भी जोड़ा गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके। वन विभाग के प्रभारी रूपम कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की टीम बनाई गई है और स्कूल, अस्पताल व प्रखंड कार्यालयों को पौधरोपण के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसके दौरान विभिन्न जगहों पर छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर लोगों को जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि खासकर बच्चों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाएगी।

अस्पताल प्रभारी डॉ. नीलम कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है और इस तरह के अभियान जागरूकता बढ़ाने में अहम योगदान देते हैं।

इस मौके पर फोरेस्टर कुमार ज्ञानदीप, वन रक्षी राकेश कुमार यादव, प्रमोद साह सहित वन विभाग के कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: