Tag Archives: pirpaiti

पीरपैंती रेफरल अस्पताल में सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, कई कर्मी पाए गए अनुपस्थित, सुधार के दिए निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने शनिवार को पीरपैंती रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और समग्र प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं, जिन पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत अस्पताल कैंपस से की गई, जहाँ उन्होंने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वे आउटडोर, इनडोर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी, स्टोर रूम, कोल्ड चेन, दवा वितरण कक्ष और डेंटल सेक्शन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते रहे। महिला वार्ड में उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति जानी। मरीजों ने साफ-सफाई […]

पीरपैंती जंक्शन पर मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, दो घंटे तक बाधित रहा रेल संचालन ||GS NEWS

पीरपैंतीभागलपुरDESK20250

भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब प्लेटफॉर्म संख्या 2 से मालगोदाम की ओर जा रही गिट्टी लदी मालगाड़ी की एक बोगी के दो पहिए अचानक पटरी से उतर गए। घटना होते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे को दी, जिसके बाद तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी मिर्जा चौकी से निकलकर कहलगांव की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन ओवरब्रिज के समीप पहुंची, एक बोगी का पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल संचालन बाधित रहा […]

Noimg

पीरपैंती रेफरल अस्पताल में सेवा पर्व अभियान के तहत पौधरोपण, ट्रैक्टर से पहुंचे पौधे ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के पीरपैंती रेफरल अस्पताल परिसर में गुरुवार को वन विभाग की ओर से सेवा पर्व अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अस्पताल परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। पौधे अस्पताल तक ट्रैक्टर से लाए गए, जिन्हें विभागीय कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर लगाया। कार्यक्रम को “एक पेड़ मां के नाम” पहल से भी जोड़ा गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके। वन विभाग के प्रभारी रूपम कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की टीम बनाई गई है और स्कूल, अस्पताल व प्रखंड कार्यालयों को पौधरोपण के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसके दौरान […]

Noimg

पीरपैंती रेफरल अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से गई मरीज की जान ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भागलपुर : पीरपैंती के हरिनकोल पंचायत के चौधरी बसंतपुर गांव के विनय सिंह जिनकी उम्र 55 साल है उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसे देखकर घर वाले ने तुरंत रेफरल अस्पताल पीरपैंती लाया, लेकिन अस्पताल में एक भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे जबकि तीन डॉक्टरों की ड्यूटी सुबह में थी , परिजन के द्वारा और शोर सराबा भी किया गया फिर भी कोई भी डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं हुए, जिस वजह से विनय कुमार सिंह की मौके पर मौत हो गई, यह कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार रेफरल अस्पताल पीरपैंती में ऐसा हुआ है ,मरीज के पहुंचने पर डॉक्टर क्लीनिक छोड़ अपने प्राइवेट क्लीनिक में व्यस्त रहते हैं, वहां रहने वाले सुरक्षा बल […]

Noimg

पीरपैंती पहुंचे डीआईजी विवेकानंद ||GS NEWS

पीरपैंतीबिहारभागलपुरDESK 04 B0

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत भागलपुर, 22 सितंबर 2024: रेंज डीआईजी विवेकानंद आज पीरपैंती पहुंचे, जहां ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें अनुमंडल पुलिस कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। डीआईजी ने कार्यालय का निरीक्षण किया और विधि व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पीरपैंती थाना में भी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने बताया कि पीरपैंती थाना और अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अपराध और अनुसंधान से जुड़े विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया। उन्होंने पीरपैंती में हाल के दिनों में लूटपाट और डकैती के मामलों में आई कमी पर संतोष व्यक्त किया और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सहयोग देने […]

Noimg

अंचलाधिकारी पीरपैंती द्वारा 112 स्थानीय लोगों को बासगीत पर्चा देने से आहत हैं पूर्वी पाकिस्तान से आये शरणार्थी || GS NEWS

घटनाजमीन विवादधरना प्रदर्शनपीरपैंतीभागलपुरAMBA0

भागलपुर के पीरपैंती में अंचलाधिकारी ने फरवरी 2024 में अभियान बसेरा के तहत 112 भूमिहीन लोगों को जमीन की बासगीत पर्चा का वितरण किया था। जब उक्त जमीन पर सरकारी अमीन और नियुक्त अधिकारी बासगीत पर्चा धारक को दखल कब्जा कराने पहुंचे, तो जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी का आदेश आया कि सभी कार्यों को तत्काल बंद कर जमीन को खाली किया जाए। पर्चा धारक जमीन खाली करने के लिए तैयार नहीं हुए और पिछले 3 दिनों से बांस, तिरपाल, रस्सी एवं अन्य जरूरत के सामानों के साथ उस जमीन पर ही रह रहे हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2, डॉक्टर अर्जुन कुमार गुप्ता, एवं जिला पारिषद उपाध्यक्ष पप्पू यादव ने डीएम के आदेश का हवाला देते हुए पर्चा धारियों को […]

Noimg

शरणार्थियों को आवंटित जमीन की पैमाइश डीएम ने की स्थगित || GS NEWS

पीरपैंतीबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिले के पीरपैंती से आई खबर के अनुसार, 1959 में पूर्वी पाकिस्तान से आए विस्थापित राजबंशी परिवार को भारत सरकार द्वारा आवंटित 11.76 एकड़ जमीन को अंचल कार्यालय पीरपैंती ने पुनः 112 भूमिहीनों को प्रति परिवार तीन डिसमिल जमीन की बासगीत पर्चा निर्गत की है। बासगीत पर्चा प्राप्त लोग चिन्हित जमीन की घेराबंदी के लिए सरकारी अमीन व मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त राजस्व कर्मचारी मनजीत कुमार के आने से पहले ही पहुंच गए थे। जब इसकी जानकारी शरणार्थियों को मिली, तो उन्होंने डीएम को लिखित सूचना दी। डीएम ने तत्काल जमीन की पैमाइश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया और एसडीएम कहलगांव को एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर पैमाइश […]

Noimg

पीरपैंती में भू माफिया का दबदबा : गरीब व निःसहाय लोगों को किया बेघर, पीड़ित पहुंचे मिलनें जिलाधिकारी के पास ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के पीरपैंती बाराहाट में भू माफिया का काफी आतंक है, वह माफियाओं ने 12 से 15 परिवारों को घर से बेदखल कर दिया है इतना ही नहीं जबरन सभी परिवारों के नाम नोटिस जारी करवा कर प्रशासन से बल प्रयोग कर कर घर भी खाली कर दिया है सभी पीड़ित परिवार वाले अपनी न्याय की गुहार लगाने के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से मिलने पहुंचे वहीं जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आवेदन लेते हुए उन लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द इस पर संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि इस ठंड भरे मौसम में अब अचानक हम लोगों के माथे से छत छीन लिया गया […]

Noimg

पीरपैंती प्रखंड के बाराहाट पंचायत में योजना में भारी घोटाला || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर जिले में पंचायत को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए बिहार सरकार तरह तरह की योजनाएं ला रही हैं पर वो योजना धरातल पर उतरी या नही ये जानने वाला कोई भी नही हैं. जिसके कारण सरकार की कई योजनाओं मे भारी घोटाले हो रहे हैं. ऐसा ही एक और मामला सामने आया जहाँ भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के बारा पंचायत के मुखिया लाल मुनी साह के द्वारा पंचायत के योजनाओं में भारी घोटाला किया गया हैं. दरअसल इस पंचायत के योजना में पंचायत सरकार भवन निर्माण में भारी अनियमितता नजर आ रही है।जिसमे की एक करोड़ पन्द्रह लाख की योजना की खाना पूर्ति कर योजना मे भारी घोटाला की गई है, वही पंचायत में एक चबूतरा […]