



पीरपैंती : प्रखंड के शेरमारी चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम कर दुकानों को बंद करवाया और विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के प्रति कथित अपमानजनक भाषा का विरोध करते हुए किया गया।
एनडीए कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री की मां को लेकर जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर ललन कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया, वह देश के प्रत्येक नागरिक का अपमान है। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मंच से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक ऐसे विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता इसका जवाब आने वाले चुनावों में देगी।
प्रदर्शन में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, सौरव साह, मुन्ना सिंह, सचिन पांडे, मुरारी पासवान, हरेराम शर्मा, सितांशु मंडल, सोनी कुमारी, सत्यनारायण ओझा, रविंद्र पोद्दार, राकेश सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीरपैंती थाना अध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।













