5
(1)

भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्यालापुर–सरकंडा मार्ग पर चल रहे सड़क ढलाई कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। क्षेत्र के विधायक मुरारी पासवान ने सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री और तकनीकी मानकों में कई खामियां पाई गईं। यह निर्माण कार्य मदर इंडिया कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान सड़क की ढलाई में मानकों की अनदेखी, सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल और तकनीकी प्रक्रिया में लापरवाही स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इन कमियों को देखकर विधायक मुरारी पासवान ने कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर ही उन्होंने कंपनी के प्रबंधक से फोन पर बातचीत कर तीखी फटकार लगाई और निर्माण कार्य में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया।

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के टैक्स के पैसों से हो रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा भी की जाएगी।

मुरारी पासवान ने कहा कि क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण सड़क मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले को वे विधानसभा में उठाएंगे और सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे। विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस कदम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके हस्तक्षेप से सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: