



भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड स्थित प्रियदर्शनी विवाह भवन में बुधवार को पासवान समाज द्वारा एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पंचम लाल पासवान ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक रामविलास पासवान उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना था। बैठक में उपस्थित जाति विशेष के लोगों ने एक स्वर में अपने मत का सही उपयोग करने तथा राजद पार्टी को मजबूती से समर्थन देने की बात कही। उन्होंने सामाजिक एकता, राजनीतिक जागरूकता और भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जानिसार असलम उर्फ जिम्मी, गोपीचंद यादव, मुखिया गोपाल पासवान, मुखिया राजेश पासवान, सरपंच राजदेव पासवान, विनोद पासवान, मनोज पासवान, गुलशन पासवान, राजू पासवान, मनीष पासवान, मोहम्मद सज्जाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में वक्ताओं ने राजद पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर विश्वास जताते हुए आने वाले चुनाव में पूरी ताकत से पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया।
यह बैठक समाज में राजनीतिक जागरूकता और एकता का उदाहरण बन गई, जहां सामाजिक हितों के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई।













