4.7
(6)

नवगछिया : पुलिस अवर निरीक्षक मुकुंद मुरारी की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से नवगछिया क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे वर्तमान में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के सदस्य थे।

जानकारी के अनुसार, पुअनि मुकुंद मुरारी वांछित कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद सरकारी स्कॉर्पियो वाहन से गुजरात के सूरत के लिए रवाना हुए थे।

यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर उनकी स्कॉर्पियो वाहन पलट गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मुकुंद मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

पुअनि मुकुंद मुरारी पहले नवगछिया पुलिस जिला के नदी थाना, ढोलबल्ला थाना और परवत्ता थाना में अपनी सेवा दे चुके थे। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित आम नागरिकों में शोक की भावना है।

स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार और शोक सभा की तैयारियाँ की जा रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: