5
(1)

नवगछिया । मध्य विद्यालय कमलाकुंड में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट इस्माइलपुर का द्वितीय अंचल सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्घाटन जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक एवं प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन इस्माइलपुर प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार द्वारा किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष चितरंजन सिंह एवं सचिव श्यामनंदन सिंह उपस्थित थे। अंचल अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा वर्तमान कमेटी को भंग किया गया और नई कमिटी के लिए पैनल प्रस्तुत किया गया।

उक्त पैनल को ध्वनि मत से पारित किया गया। अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट इस्माइलपुर के अध्यक्ष मनीष कुमार तो सचिव के तौर पर पंचानंद सिंह निर्वाचित हुए।अनिल यादव को कोषाध्यक्ष चयनित हुए। अंचल उपाध्यक्ष मनीष, जयनारायण और सच्चिदानंद यादव निर्वाचित हुए। वही संयुक्त सचिव संगीत हरिजन, रघुनंदन यादव और सुनील पोद्दार निर्वाचित हुए। अंचल अंकेक्षक आशीष हरिजन और आईटी सेल मीडिया प्रभारी मनीष कुमार को चुना गया। सम्मेलन में दो राज्य प्रतिनिधि एवं पांच जिला प्रतिनिधि का चयन किया गया। राज्य प्रतिनिधि के तौर पर पंचानन सिंह, जिला प्रतिनिधि जयनारायण सिंह, उमेश चंद्र यादव, विनोद मंडल, संगीत हरिजन और मनीष कुमार निर्वाचित हुए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: