



नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में गुरुवार की शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, एक महिला जो दो बच्चों की मां है, प्रेमी से शादी करने के इरादे से गांव पहुंची।

गांव पहुंचते ही मामला गरमा गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल तनावपूर्ण होते देख स्थानीय लोगों ने गोपालपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले को शांत कराया।
प्रेम-प्रसंग को लेकर पूरे गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।














