



नवगछिया। प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक बना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए नियमित योग करने की प्रेरणा दी।













