5
(1)

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक पुराने विवाद के चलते पड़ोस के दबंगों ने अमरपुर निवासी शंकर सनगही, पिता स्व लक्ष्मी सनगही, उम्र 50 वर्ष पर लाठी-डंडा और धारदार हथियार (कचिया) से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के समय पति को बचाने के लिए उनकी पत्नी रूबी देवी, उम्र 45 वर्ष, बीच में आईं, लेकिन दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की। पति-पत्नी दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता रूबी देवी ने आवेदन में बताया कि उनका परिवार पिछले 20 वर्षों से दिल्ली में स्थायी रूप से रहता है और साल में एक बार ही फसल की तैयारी के लिए गांव आता है। मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे उनके पति घर के पास ही दुकान जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के राहुल सनगही, पिता स्व विभूति सनगही, मसोमात सिंधु देवी, पति स्व विभूति सनगही और सुजीत चौधरी, पिता किशो चौधरी ने एकमत होकर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बताया गया है कि चार दिन पहले भी इन दबंगों ने केला का पत्ता काटने को लेकर शंकर सनगही के साथ मारपीट की थी, जिस पर पीड़िता ने बिहपुर थाना में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके परिणामस्वरूप आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने शंकर की दोबारा पिटाई की।

घायल शंकर को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। बताया गया है कि लाठी-डंडा से पिटाई के बाद धारदार हथियार से उनके बाएं आंख पर बेरहमी से वार किया गया, जिससे उनकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा उनके हाथ-पांव, सीना, कमर और पीठ पर गहरे जख्म हैं। वहीं, रूबी देवी के बाएं हथेली पर गंभीर चोट आई है।

पीड़िता ने कहा कि उन्होंने घटना की सूचना बिहपुर थाना के एसआई विद्यानंद तिवारी को मोबाइल पर दी, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। उन्होंने एसआई पर मोबाइल पर अमर्यादित और अप्रिय भाषा का उपयोग करने का आरोप भी लगाया। पीड़िता ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि मामले की अपने स्तर से जांच कराई जाए और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस मामले पर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कहा कि पीड़िता की ओर से आवेदन प्राप्त हो गया है। बिहपुर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और थानाध्यक्ष को मामले की जांच एवं कार्रवाई के लिए कहा गया है। साथ ही एसआई विद्यानंद तिवारी पर पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की अलग से जांच कराई जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: