5
(2)

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गनोराबादारपुर गांव में एक महिला के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी लक्ष्मी देवी, पति बिनोद तांती, उम्र 35 वर्ष, बीते 28 नवंबर से अचानक घर से बाहर निकल गईं। इसके बाद से उनका कोई भी पता नहीं चल पाया है।

परिजनों के अनुसार लक्ष्मी देवी बिना किसी सूचना के घर से निकलीं और काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। देर शाम तक उनका पता न चलने पर परिजन चिंतित हो गए। परिवार द्वारा रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आसपास के इलाकों में व्यापक खोजबीन की गई, लेकिन लक्ष्मी देवी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

काफी प्रयासों के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई। परिजनों को आशंका है कि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो गई हो। लापता महिला के पति बिनोद तांती ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सविनय निवेदन किया है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाए और उनकी पत्नी का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जाए। उन्होंने बताया कि परिवार मानसिक तनाव में है और लगातार उनकी खोज में लगा हुआ है।

परिजनों ने मधुसूदनपुर थाना में आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से जांच आगे बढ़ाती है और लापता महिला को खोज निकालने में सफल हो पाती है या नहीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: