5
(1)

वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व : अरुण यादव

नवगछिया : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “वोटर अधिकार यात्रा” का सातवें दिन की शुरुआत तेतरी नवगछिया से हुई। इस अवसर पर मकनपुर चौक पर प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सहित महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे। दोनों नेताओं ने मकनपुर चौक पर जुटी भारी भीड़ की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मौके पर उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि यह यात्रा स्वतःस्फूर्त तरीके से लोगों का समर्थन प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि “वोटर अधिकार यात्रा” ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बन गई है तथा अब यह एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है।

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता गौतम कुमार प्रीतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने यात्रा में शामिल होकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।

स्वागत करने वालों में राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, जिला प्रभारी चंदन चौधरी, कोशी स्नातक क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव, पार्टी महासचिव शैलेश कुमार, जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, प्रधान महासचिव संजय मंडल, मनोज कुमार उर्फ फौजी मंडल, मोइनुद्दीन, महमूद गजनवी, हिमांशु यादव, तनवीर, केदार शर्मा, प्रमोद चौबे, विनोद निषाद, मो0 कलीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: