



जनता की समस्याओं के समाधान को बताया पहली प्राथमिकता
नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र
गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा चौक के समीप एनएच 31 पर “वोटर अधिकार यात्रा” का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों की संख्या में समर्थक उमड़ पड़े। यात्रा में संजीत कुमार उर्फ मोती यादव ने शामिल होकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मोती यादव ने कहा कि जनता का सबसे बड़ा हथियार उसका वोट है और यही लोकतंत्र की असली ताक़त है। उन्होंने कहा—”जनता जागरूक होगी तभी बदलाव संभव है।”
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याएँ, चाहे बाढ़ हो या बेरोजगारी, शिक्षा हो या स्वास्थ्य, सभी मुद्दों का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मोती यादव के संबोधन के दौरान सभा स्थल पर मौजूद भीड़ ने तालियों और नारों से उनका उत्साहवर्धन किया। यात्रा के दौरान युवाओं और महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे इस अभियान को और सशक्त संदेश मिला।














