5
(1)

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर-14, 17 एवं 19 प्रतियोगिता 2025 का सोमवार को दूसरा दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता स्थल पर शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार, चंद्र भूषण कुमार, वरुण कुमार, किरण कुमारी, कामना कुमारी, रविकांत रंजन, राकेश कुमार, राकेश कुमार मंडल, विक्की कुमार, कुंदन कुमार और रंजीत कुमार मौजूद रहे। जिला खेल कार्यालय से लिपिक सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, कार्यपालक सहायक आमिर खान और सुनील कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

मैच का संचालन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तकनीकी पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जिनमें मिथिलेश कुमार, राम कुमार सिंह, सूर्यकांत प्रताप, शेखर सुमन, अभिराज कुमार, संगम कुमार, आदित्य आर्य, रूपेश राज, राकेश कुमार और संज्ञान परमार शामिल हैं। प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति पर आधारित है तथा सिंगल और डबल्स दोनों वर्गों में आयोजित की जा रही है।

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रतियोगिता स्थल पर ही प्रदान किए जा रहे हैं। खेल विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन और यात्रा व्यय की व्यवस्था निशुल्क की गई है। प्रतियोगिता 10 दिसंबर तक चलेगी, जिसके बाद प्रत्येक आयु वर्ग से पाँच-पाँच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा।

प्रतियोगिता के परिणाम (दूसरा दिन):

अंडर-14 सिंगल्स:
भागलपुर के अयान अली, पटना प्रमंडल के ऋषभ सिंह, तिरहुत प्रमंडल के प्रांजल वीर और भागलपुर प्रमंडल के रोनित सिन्हा सिंह ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-14 डबल्स:
तिरहुत प्रमंडल के प्रांजल वीर एवं फैजल इकबाल, तथा भागलपुर प्रमंडल के ऋषभ सिंह एवं रोनित सिंह की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-17 सिंगल्स:
मुंगेर प्रमंडल के पराग सिंह, तिरहुत प्रमंडल के काव्य कश्यप, मुंगेर प्रमंडल के असदुल्ला एवं दरभंगा प्रमंडल के इशांत राज सेमीफाइनल में पहुँचे।

अंडर-17 डबल्स:
मुंगेर प्रमंडल के पराग सिंह एवं मो. अब्दुल्ला, पटना प्रमंडल के निहार कुमार एवं आकाश कुमार, पूर्णिया प्रमंडल के विनीत कुमार एवं आर्यन कुमार तथा तिरहुत प्रमंडल के काव्य कश्यप एवं रहमत आलम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-19 सिंगल्स:
तिरहुत प्रमंडल के गगन गूंज और मगध प्रमंडल के ईशान झा ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
प्रत्येक प्रमंडल के शीर्ष खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते दिखे।

अंडर-19 डबल्स:
तिरहुत प्रमंडल के आयुष राज एवं गगन गूंज, दरभंगा प्रमंडल के सुयश राज एवं शशांक राज, भागलपुर प्रमंडल के गणेश राय एवं राज भारद्वाज तथा पटना प्रमंडल के प्रत्यूष एवं प्रिंस सेमीफाइनल में पहुँचे।

अंडर-19 सिंगल्स:
भागलपुर प्रमंडल के गणेश कुमार राय तथा पटना प्रमंडल के प्रत्यूष कुमार ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे परिसर का माहौल खेलमय बना दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: