5
(1)

भागलपुर : पटना के होटल मैत्रेया इन, बोरिंग रोड में रविवार को बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ की वार्षिक कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष और विधान पार्षद (पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) प्रो. नवल किशोर यादव ने की। इस बैठक में 26 जिलों, संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिलों की गतिविधियों को तेज किया जाएगा और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व आधारभूत सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, विभिन्न विश्वविद्यालयों में भी इस खेल की शुरुआत की जाएगी।

संघ के उपाध्यक्ष और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और संतुलित डायट लेने पर बल दिया। वहीं, निदेशक पवन कुमार केजरीवाल ने दिव्यांग खिलाड़ियों को भी इस खेल से जोड़ने की बात कही और जन औषधि योजना के तहत जेनरिक दवाओं के उपयोग की सलाह दी।

बैठक में वार्षिक कैलेंडर (सत्र 2025-26) की घोषणा की गई, जिसके अनुसार निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा:

  • चौथी बिहार राज्य युगल और मिश्रित युगल चैंपियनशिप – 16-17 अगस्त, मोतिहारी
  • 16वीं ध्यानचंद स्मृति टूर्नामेंट – 24-28 अगस्त, पटना
  • 31वीं सब जूनियर चैंपियनशिप (बालक/बालिका) – नवंबर के प्रथम सप्ताह, दरभंगा
  • 32वीं जूनियर चैंपियनशिप (बालक/बालिका) – नवंबर के अंतिम सप्ताह, मधेपुरा
  • 32वीं सीनियर चैंपियनशिप (पुरुष/महिला) – दिसंबर के प्रथम सप्ताह, मोतिहारी
  • बिहार राज्य एसोसिएशन कप (पुरुष/महिला) – दिसंबर, मुजफ्फरपुर
  • बिहार राज्य गोल्ड कप चैंपियनशिप (पुरुष/महिला) – जनवरी, मधुबनी

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले वैशाली, पूर्णिया, भागलपुर, सिवान और गया में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में मुंबई में आयोजित 70वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम की खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जन औषधि केंद्र, आइजीआइएमएस द्वारा प्रशिक्षित रुपुल राज, रोजी और रानी समृद्धि शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मधुबनी जिला सचिव संतोष कुमार शर्मा ने किया। मंच संचालन पटना जिला सचिव डॉ. अरुण दयाल ने किया।

इस अवसर पर डॉ. सुहेली मेहता, मिताली मित्रा, रंजन गुप्ता, अनामिका पासवान, राकेश रंजन, ज्ञानदेव कुमार, राज कुमार निराला, राजश्री भारती, अमर आहूजा, संजय कुमार, राजा सिंह, भूषण कुमार, सतीश कुमार, कुंदन कुमार, श्रीमोद पाठक, शुभम सिंह, अशोक कुमार, राहुल कुमार और आशीष उर्फ सन्नी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: