भागलपुर के आईएमए हॉल में वी केयर संस्था के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को समर्पित था और पूर्व वायुसेना अधिकारी स्व. निर्मल कुमार चौबे की पुण्यस्मृति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता दिलीप मिश्रा, डॉ. हेम शंकर शर्मा, डॉ. रेखा झा, डॉ. दिव्या सिंह, सोमेन चटर्जी, महेश कुमार, पंकज कुमार और डॉ. आर. पी. जैसवाल उपस्थित रहे।

इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। आयोजनकर्ताओं ने 400 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप मिश्रा ने कहा कि यह केवल रक्तदान नहीं, बल्कि ‘महा दान’ है, क्योंकि इससे अनेक लोगों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने बताया कि यह शिविर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित है और सभी से अपील की कि वे आगे आकर ऐसे पुनीत कार्य में भाग लें।
डॉ. रेखा झा ने भी लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया और कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई मानव सेवा कार्य नहीं हो सकता।

आईएमए हॉल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 400 यूनिट रक्त एकत्र, कई लोगों की जान बचाने में आएगा काम