0
(0)

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

भागलपुर। नाथनगर क्षेत्र के घोसी टोला स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के आयोजन का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा रामजानकी ठाकुरबाड़ी से निकलकर अनाथालय रोड, नाथनगर थाना चौक, केबी लाल रोड, टमटम चौक होते हुए नरसिंह भगवान मंदिर ललमटिया पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में वापसी की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सिकंदर यादव ने बताया कि पूज्य व्यास पिकेश जी महाराज के सान्निध्य में रामचरितमानस का पाठ प्रतिदिन सुबह से रात्रि तक किया जाएगा। वहीं कथा वाचन पूजनीय महेश प्रसाद जी महाराज एवं शत्रुघ्न दास जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

इस धार्मिक आयोजन में कोषाध्यक्ष पप्पू यादव सहित दिलीप दीपक, दिलीप शाह, बाल्मीकि कुमार, सुजीत यादव, सचिन यादव, मनीष यादव समेत कई श्रद्धालु सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरे क्षेत्र में भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: