March 20, 2026
रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में नवाह पारायण व रामचरितमानस का आयोजन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभव्य कलश शोभा यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल भागलपुर। नाथनगर क्षेत्र के घोसी टोला स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के आयोजन का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा रामजानकी ठाकुरबाड़ी से निकलकर अनाथालय रोड, नाथनगर थाना चौक, केबी लाल रोड, टमटम चौक होते हुए नरसिंह भगवान मंदिर ललमटिया पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में वापसी की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर समिति […]