5
(1)

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बिंद टोली में मंगलवार की शाम खेत में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर पर गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोकचा निवासी विकास यादव, पिता बासुदेव यादव, का खेत रामनगर बिंद टोली में स्थित है। बताया जाता है कि खेत में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान विकास यादव की जमकर पिटाई की गई, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल किसान को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। सिर में गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है तथा संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: