



भागलपुर । रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान दो व्यक्तियों को 17.250 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अंचल कार्यालय रंगरा मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार पांचों कुमार, पिता स्व. डुको मंडल, और प्रमोद कुमार, पिता कैलाश मंडल, निवासी थाना रंगरा को गिरफ्तार किया।

साथ ही उक्त मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 एयू-7582 को जप्त कर लिया गया। इस मामले में रंगरा थाना कांड संख्या-299/25 के तहत धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है और दोषियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।














