


नवगछिया के रंगरा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के निवासी पुरुषोत्तम कुमार और राजेंद्र मंडल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, उदाकिशुनगंज न्यायालय से वारंट निर्गत था। वारंट की तामील करते हुए रंगरा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में उपस्थित किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
