3
(2)

नवगछिया । रंगरा प्रखंड के तीनटगा दियारा पंचायत में गंगा नदी के कटाव से प्रभावित ज्ञानीदास टोला का सोमवार को जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख वरुण कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटाव की मौजूदा स्थिति की जानकारी संबंधित अभियंताओं से प्राप्त की।

निरीक्षण के समय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी मौजूद थे। विधायक ने कटाव से हो रही परेशानियों को लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विभागीय अधिकारियों से शीघ्र ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अभियंता प्रमुख वरुण कुमार ने बताया कि गंगा नदी के लगातार कटाव के कारण ग्रामीणों की कृषि भूमि और आवास पर खतरा बढ़ गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटाव निरोधी कार्य को तुरंत प्रारंभ किया जाए तथा तटबंधों की मजबूती के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाए जाएं।

स्थानीय ग्रामीणों ने निरीक्षण के दौरान कटाव से स्थायी समाधान की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: