0
(0)

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर स्थित किलकारी बाल केंद्र, धरहरा की छात्रा राजनंदनी कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय गायन एवं नृत्य खेल चैंपियनशिप 2025–26 में सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 और 7 जनवरी को पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राजनंदनी कुमारी ने 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग की श्रेणी में भाग लेते हुए भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया और अपने मधुर स्वर से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।

राजनंदनी की इस उपलब्धि पर किलकारी बाल केंद्र के प्रशिक्षकों, परिजनों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है।

राजनंदनी की इस उपलब्धि से न केवल किलकारी बाल केंद्र, बल्कि पूरे नवगछिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: