5
(1)

नवगछिया : विलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न पांचवीं राष्ट्रीय सब जूनियर व कैडेट ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप (बालक व बालिका वर्ग) में बिहार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। इनमें 5 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में विभिन्न भारवर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

59 किलोग्राम भारवर्ग में बजरंगी कुमार ने दिल्ली के विनय सिंह को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 100 किलोग्राम में आदर्श राज ने केरल के हरीश को 10-4 से, 60 किलोग्राम में शुभम कुमार ने गुजरात के सिंह युवराज को 10-6 से, 47 किलोग्राम में गोबिंद कुमार ने आंध्र प्रदेश के अक्षय कुमार को 10-5 से तथा 73 किलोग्राम में शिवम कुमार ने पश्चिम बंगाल के एम. तैक्यूर को 10-6 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

बालक वर्ग के 53 किलोग्राम के फाइनल मुकाबले में गुजरात के पी. ठाकुर से 10-7 से हारने के बावजूद सौरभ कुमार ने रजत पदक अर्जित किया। वहीं 54 किलोग्राम में इंद्रजीत कुमार और 66 किलोग्राम में सत्यानंद कुमार ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा कैडेट बालक वर्ग (अंडर-11 आयु वर्ग) के 22 किलोग्राम भारवर्ग में अनुराग राज ने कांस्य पदक हासिल किया।

बिहार के सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षक रवीश मिश्रा को बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष व समाजसेवी किशलय किशोर, महासचिव गौरी शंकर, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य विनोद जायसवाल, प्रशिक्षक सतीश कुमार, वैशाली जिला सचिव रवि रंजन कुमार, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम स्कूल के निदेशक अभय सिंह आर्य और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बधाई दी है।

संघ की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: