



नवगछिया । योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मैसूर (कर्नाटक) में आयोजित 50वीं राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के उत्कृष्ट योग खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिला संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नवगछिया के प्रतिभाशाली योग खिलाड़ी धर्मचंद भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धर्मचंद ने अपनी लगन, मेहनत और अनुशासन से जिले का मान बढ़ाया है।

धर्मचंद भगत की इस उपलब्धि पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार, अशोक सिंह, अखिलेश पांडे, राकेश भगत, विकास पांडे, सरोज झा, राजेश कुमार राजू, संजय सिंह, अमित पांडे और कंचन सिंह सहित कई खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।

सभी ने उम्मीद जताई कि धर्मचंद भगत भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
















