5
(1)

भागलपुर में बसों के सुचारू संचालन और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसी कड़ी में जिला विकास पदाधिकारी (डीडीसी) प्रदीप कुमार ने जगदीशपुर प्रखंड के रिक्शाडीह स्थित प्रस्तावित अस्थायी बस स्टैंड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने उपलब्ध जमीन, पहुंच मार्ग, बसों के आवागमन की संभावना तथा आवश्यक संरचनाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया है। शहरी क्षेत्र में बसों के अनियंत्रित ठहराव और बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए अस्थायी बस स्टैंड का निर्माण बेहद आवश्यक हो गया है।

डीडीसी प्रदीप कुमार ने स्पष्ट कहा कि स्टैंड निर्माण से न केवल बसों के अव्यवस्थित रुकने पर रोक लगेगी, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित इंतजार स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि बस ठहराव स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। इसके अलावा स्थल पर स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि रात के समय यात्रियों और बस चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन की इस पहल से शहरवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रिक्शाडीह में अस्थायी बस स्टैंड बनने से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और परिवहन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो सकेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: