5
(1)

भागलपुर ।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड में जीविका दीदियों ने अनोखा संदेश दिया। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया। रंगोली के माध्यम से उन्होंने लोगों से 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में शामिल सभी दीदियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने घर-परिवार, पड़ोस तथा समाज के हर योग्य मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।

अभियान के तहत जीविका दीदियों ने गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया और उन्हें मतदान तिथि, केंद्र की जानकारी तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मतदान का दिन लोकतंत्र का पर्व है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें भाग लेना चाहिए।

दीदियों ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि चुनाव पांच वर्ष में एक बार आता है, इसलिए अपने क्षेत्र के योग्य जनप्रतिनिधि का चयन सोच-समझकर करें। आपकी एक वोट राज्य और समाज के भविष्य को दिशा दे सकती है।

इस अवसर पर उपस्थित जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने और मत प्रतिशत में वृद्धि लाने के लिए निरंतर अभियान चलाने का संकल्प भी लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: