5
(1)

नवगछिया – सामाजिक कार्यों में सक्रिय श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने शुक्रवार, 8 अगस्त को अपना जन्मदिन पूरी सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने साईंनगर, सहौरा स्थित श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार परिसर में बच्चों के बीच पठन सामग्री जैसे कॉपियां, पेंसिल, चॉकलेट और बिस्किट का वितरण किया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक देखी गई।

इसके अतिरिक्त, शुभम यादव ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए फलदार वृक्षों का रोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि—

“शिक्षा और पर्यावरण दोनों ही मानव जीवन के लिए अनिवार्य हैं। शिक्षा से जहां मानसिक विकास होता है, वहीं पर्यावरण हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायता करता है।”

शुभम यादव वर्तमान में नवगछिया अनुमंडल के पहले श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार के निर्माण कार्य को अपने संरक्षण में संपन्न करवा रहे हैं। उन्होंने दरबार में प्रतिमा स्थापना हेतु समाज से सहयोग की अपील भी की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: