5
(1)

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया चौक के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर एक मैजिक वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक गाड़ी जगदीशपुर की ओर से रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार से ओवरटेक करते हुए आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिक्षक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषी चालक की पहचान की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: