5
(1)

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर जहाज घाट से एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ऑटो चालक, मिट्ठू कुमार (21), ने बताया कि जब वह अपने ऑटो में बैठी सवारियों को छोड़ने के लिए गया था, तभी दो दबंगों ने उसकी ऑटो पर लाठी पीटते हुए उसे वहां से हटाने के लिए कहा।

मिट्ठू ने जब इन लोगों से पूछा कि वे ऑटो में क्यों लाठी पीट रहे हैं, तो उन्होंने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने अपनी जान बचाने के लिए आसपास के लोगों से गुहार लगाई, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। आरोपियों ने उसे खींचकर बेरहमी से पीटा और घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए।

इस मामले की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिट्ठू कुमार नारायणपुर के भ्रमरपुर इलाके का निवासी है और वह ऑटो चलाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: